उत्तराखंड-यहाँ सड़क हादसे मे बाइक सवार की मौत,साथी घायल।।

ख़बर शेयर करें -

ACCIDENT NEWS

हल्द्वानी:-यहाँ लालकुआं क्षेत्र से दुखद खबर सामने जहाँ क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक इस कदर बना हुआ है, कि बीती रात हल्दूचौड़ से लालकुआं को आ रही बाइक सड़क पर बैठी गाय से टकरा जाने के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और चालक और पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

परिणाम स्वरूप पूर्व ग्राम प्रधान रमेश तिवारी के भतीजे बाइक सवार विपिन तिवारी की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि उनके पीछे बैठे नैन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात्रि हल्दूचौड़ के राधा बंगर निवासी विपिन तिवारी पुत्र बद्री दत्त तिवारी उम्र 46 वर्ष अपने साथी नैन सिंह निवासी दुम्का बंगर उम्र 38 वर्ष के साथ बाइक द्वारा लालकुआं की ओर को आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

तभी सड़क पर बैठी गाय से उनकी बाइक टकरा गयी, जिसके चलते मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, और बाइक सवार दोनों सड़क पर काफी दूर तक रगड़ते चले गए, इस दौरान टक्कर लगने से गाय की भी मौके पर ही मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम

जबकि घायल अवस्था में विपिन तिवारी और नैन सिंह को हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां विपिन तिवारी ने दम तोड़ दिया, वहीं नैंन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।इधर दुखद घटना से परिवार में कोहराम और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad_RCHMCT