उत्तराखंड भाजपा ने की जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी, कई जिलों में फेरबदल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड भाजपा ने जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है, हालांकि हरिद्वार और रानीखेत जिलों के अध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है। देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ अग्रवाल को फिर से मौका दिया गया है। वहीं, पछवादून जिले की कमान मीता सिंह को सौंपी गई है, जबकि परवादून जिलाध्यक्ष के रूप में राजेंद्र तड़ियाल को जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

नैनीताल जिले में एक बार फिर प्रताप सिंह बिष्ट को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंपावत में गोविंद सामंत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, और कोटद्वार में राज गौरव नौटियाल को यह पद मिला है।

उत्तरकाशी से निवर्तमान जिला महामंत्री नागेंद्र चौहान को जिला अध्यक्ष पद पर पदोन्नत किया गया है। पिथौरागढ़ जिले में गिरीश जोशी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अल्मोड़ा में महेश नयाल को यह जिम्मेदारी दी गई है। बागेश्वर जिले की कमान बसंती देव को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्य सचिव ने दिए मसूरी व नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

टिहरी जिले से उदय रावत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, पौड़ी जिले में कमल किशोर रावत को यह जिम्मेदारी दी गई है, और रुद्रप्रयाग जिले में भारत भूषण भट्ट को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून संकट: 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलें — मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

चमोली जिले में गजपाल बर्थवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, रुद्रपुर में कमल जिंदल को यह पद मिला है, जबकि रुड़की में डॉक्टर मधु के नाम पर संगठन ने मुहर लगा दी है। काशीपुर जिले में मनोज पाल को जिलाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

Ad_RCHMCT