उत्तराखंड-(BREAKING) DGP ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी राहत,अब व्हाट्सएप अर्जी पर भी मिलेगी छुट्टी।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) DGP ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी राहत, अब व्हाट्सएप अर्जी पर भी मिलेगी छुट्टी।।

अब से पुलिसकर्मियों की छुट्टी के लिए थाने अथवा पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे।

क्योंकि Ashok Kumar IPS, DGP ने पुलिस वेलफेयर के तहत नई व्यवस्था शुरू की है, जिसके तहत सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज पर पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक पहुंची सरकार, विकास को नई रफ्तार: भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक

उन्होंने सभी जनपद प्रभारियों और सेनानायकों को इस व्यवस्था को लागू करने हेतु निर्देशित किया है।

DGP ने बताया कि कभी-कभी समय के अभाव के कारण पुलिसकर्मियों का अवकाश समय से स्वीकृत नहीं हो पाता है, जिसके कारण उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में गूंजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश: तीन दिवसीय ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य आगाज

अब पुलिसकर्मी को इमरजेसी में छुट्टी चाहिए और उसके पास इतना भी टाइम नहीं है कि वह अपने उच्चाधिकारियों के पास जाकर छुट्टी के लिए एप्लिकेशन दे सकें, तो वह अपने उच्चाधिकारियों को व्हाट्सएप पर छुट्टी का प्रार्थना पत्र भेज कर अपनी समस्या बात सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: गुरुद्वारा परिसर में किया श्रमदान, स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश

उच्चाधिकारी आवेदनपत्र पर अवकाश की स्वीकृति प्रदान करते हुये सम्बन्धित कर्मी को अवगत भी कराएंगे।इस नई व्यवस्था से पुलिस कर्मियों को आवश्यकता पड़ने पर व्हाट्सएप के जरिए आकस्मिक अवकाश मिल जाएगा।

Ad_RCHMCT