उत्तराखंड-(BREAKING) यहाँ डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटा पिकअप वाहन,4 गंभीर रूप से घायल,देखिये SDRF का रेस्क्यू वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) यहाँ डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटा पिकअप वाहन,4 गंभीर रूप से घायल।।

पिथौरागढ़ – गुरना मंदिर के पास पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू।

आज मंगलवार को एसडीआरएफ टीम को पुलिस लाइन पिथौरागढ़ द्वारा सूचित किया गया कि गुरना माता मंदिर के समीप इग्यार देवी के पास एक पिक अप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

उपरोक्त सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पता चला कि उक्त वाहन UP 21 CN 6767 में 04 लोग सवार थे। जो मजदूरी जैसे दरी, मैट, आदि बनाने का कार्य करते है।

गुरना माता मंदिर के समीप इग्यार देवी के पास वाहन डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। जिससे वाहन में सवार लोग वाहन से छिटकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्चिंग के दौरान 04 लोग खाई में घायल अवस्था में दिखाई दिए। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर सभी घायलों को खाई से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया व उसके उपरांत सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया।।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

घायलों का विवरण :-

  1. मोबीन पुत्र यासीन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बछेड़ी भोजपुर।
  2. सुभान पुत्र दुलारी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बछेड़ी भोजपुर।
  3. रब्बीन पुत्र इसलाम निवासी लालपुल मुरादाबाद।
  4. यूनासिब उम्र 22 निवासी ग्राम फतेहपुर मुरादाबाद।
Ad_RCHMCT