UTTARAKHAND-(BREAKING) केदारनाथ से दर्शन कर वापस लौट रहे यात्रियों पर गिरा पत्थर,1 की मौत,3 घायल।।

ख़बर शेयर करें -

UTTARAKHAND-(BREAKING) केदारनाथ से दर्शन कर वापस लौट रहे यात्रियों पर गिरा पत्थर,1 की मौत,3 घायल।।

सोनप्रयाग से 500 मीटर आगे पहाड़ से पत्थर गिरने से तीन लोग घायल एक की मौत, एसडीआरएफ टीम ने घायलों का रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल।

राज्य में सड़कें हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ से दुखद खबर सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​दुखद खबर: काशीपुर में ट्रेन से टकराकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही पहचान की कोशिश

गुरुवार को थाना सोनप्रयाग से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सोनप्रयाग से 500 मीटर दूर पहाड़ से पत्थर आने के कारण कुछ लोग घायल हो गए है। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिय रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया।

उक्त लोग यात्री थे, जो श्री केदारनाथ से दर्शन करके सोनप्रयाग की ओर रहे थे। अत्याधिक वर्षा होने से पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण 04 यात्री घायल हो गए।जिसमे से एक यात्री के गंभीर चोटें लग जाने पर मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पत्थर गिरने से घायल हुए 03 व्यक्तियों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। व एक व्यक्ति नाम जयंती लाल उम्र 50 वर्ष निवासी राजस्थान के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा पुलिस की कार्रवाई: लमगड़ा में 71 पाउच अवैध माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार

घायलों के नाम :-

  1. मयूरी पत्नी धर्मेंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी अहमदाबाद गुजरात।
  2. अवन सिंह पुत्र मीर सिंह उम्र 59 वर्ष निवासी झज्जर हरियाणा।
  3. विकास पुत्र वीर चंद्र उम्र 24 वर्ष निवासी नेपाल।
Ad_RCHMCT