उत्तराखंड-(BREAKING) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक छिटककर खाई मे गिरा युवक,हालत गंभीर,SDRF ने किया रेस्क्यू।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक छिटककर खाई मे गिरा युवक,हालत गंभीर।।

कर्णप्रयाग -खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू।।

सोमवार को देर रात्री पुलिस चौकी गोचर द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास एक व्यक्ति बाइक से नीचे खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट गौचर से उप निरीक्षक उमराव सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि उक्त वाहन बाइक में 02 युवक सवार थे, जो श्रीनगर से कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे। कर्णप्रयाग पंचपुलिया के समीप वाहन अनियंत्रित हो गया व उक्त वाहन डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे वाहन में सवार एक युवक वाहन से छिटक्कर 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए उक्त युवक नाम सोनू उम्र 25 वर्ष R/o श्रीनगर को 70 मीटर गहरी खाई से रेस्क्यू कर घायल अवस्था में बाहर निकाला गया व अपने सरकारी वाहन के माध्यम से कर्णप्रयाग अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में उप -निरीक्षक उमराव सिंह, मुख्य आरक्षी भगत कंडारी, आरक्षी हर्ष लाल, जितेंद्र, नंदननगर कोटि, इलेक्ट्रिशियन प्रीतम व ड्राइवर बृजेश घटनास्थल पर शामिल रहे।

Ad_RCHMCT