उत्तराखंड-गहरी खाई में गिरा युवक,एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) गहरी खाई में गिरा युवक,एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू।

पिथौरागढ़-अस्कोट, पिनोरा पुल के पास 150 मीटर खाई में गिरा युवक,एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू।

आज प्रातः एसडीआरएफ टीम को थाना अस्कोट द्वारा अवगत कराया गया कि अस्कोट से ओखला के बीच पिनौरा पुल के पास एक युवक गहरी खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट अस्कोट से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त युवक अपने वाहन से अस्कोट की ओर जा रहा था, रास्ते में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उक्त युवक गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त युवक की सर्चिंग हेतु सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया व लगभग 150 मीटर गहरी खाई में सर्चिंग के उपरांत एक युवक खाई में घायल अवस्था में पाया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में उक्त युवक को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाया गया व सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम

नाम पता घायर
अभिराज सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी अस्कोट थाना जनपद पिथौरागढ़।

एसडीआरएफ पोस्ट अस्कोट से रेस्क्यू टीम में उप निरीक्षक मनोहर कन्याल, आरक्षी खीमराज, दीपक कापड़ी, दीपक जोशी, किशोर सिंह व पैरामिडिक्स दीपक रमोला शामिल रहे।

Ad_RCHMCT