उत्तराखंडः बजट सत्र का आगाज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। इस बार सत्र ई-विधानसभा में आयोजित हो रहा है, जो कि एक नया कदम है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत हुई, जिसके बाद सदन में अभिभाषण पर चर्चा और धन्यवाद प्रस्ताव होगा। 20 फरवरी को प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश करेगी। बजट का आकार एक लाख करोड़ से अधिक होने का अनुमान है, जिसमें महिला, युवा, गरीब, किसान और अवस्थापना विकास पर सरकार का विशेष फोकस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

विधानसभा सचिवालय ने सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और इस दौरान विधानसभा परिसर के भीतर और बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में 18 से 20 फरवरी तक सदन की कार्यवाही के लिए एजेंडा तय किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

सदन में सरकार की उपलब्धियों पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेज थपथपाई, जबकि विपक्षी कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बीच बहस भी शुरू हो गई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सत्र की अवधि न बढ़ाने पर विरोध जताया और विपक्ष के विधायक वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजान दास और पार्वती दास भी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT