रामनगर: जंगल में मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुमाऊं मंडल के रामनगर के बेलगढ़ क्षेत्र में लापता बुजुर्ग का शव जंगल में पड़ा मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 75 वर्षीय सोहन लाल पुत्र बंशी लाल, निवासी किशनपुर छोई, रामनगर के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नीति घाटी में लापता बीआरओ हवलदार पंकज की तलाश तेज: परिजनों की सोशल मीडिया अपील का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, फोन पर दिया हरसंभव मदद का भरोसा

मृतक के बेटे कृपाल ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उनके पिता घर से हरिद्वार जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन उसके बाद वे वापस नहीं लौटे। परिवार ने कई जगह तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को उनकी मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के अस्पतालों का 31 मार्च 2027 तक होगा NABH एक्रीडिटेशन; मुख्य सचिव ने दिए 3 माह में किडनी ट्रांसप्लांट व 24×7 डायलिसिस शुरू करने के निर्देश

परिजनों का कहना है कि सोहन लाल साधु स्वभाव के थे और अक्सर धार्मिक यात्राओं पर जाया करते थे। कृपाल ने आशंका जताई कि लौटते समय जंगल से गुजरते हुए उन पर जंगली जानवर ने हमला किया होगा, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, शव काफी हद तक सड़ा-गला था, जिससे अंदेशा है कि मौत को लगभग 10 से 15 दिन बीत चुके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वप्रधानमंत्री 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनके योगदान को किया नमन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में जंगली जानवरों के आतंक को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Ad_RCHMCT