उत्तराखंडः पुलिस पर फायरिंग कर भागा बदमाश, पुलिस से घिरा देख पकड़े जाने से पहले खुद को गोली मार कर बैठा आत्महत्या

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। हरियाणा पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुआ बदमाश आखिरकार पुलिस की पकड़ में आने से पहले ही खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा बैठा। यह घटना रविवार को देहरादून के लक्ष्मण चौक इलाके में उस वक्त हुई, जब पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी एक परिचित वकील के घर में छिपा हुआ था। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची और दबिश दी, आरोपी ने खुद पर गोली चला दी। आत्मघाती फायरिंग में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हरिद्वार पुलिस की टीम भी इस ऑपरेशन में मौजूद थी।

यह भी पढ़ें 👉  विरासत और विकास के साथ बढ़ रहा उत्तराखंड: सीएम धामी ने अभिनेता राकेश बेदी को दिया 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड'; अतिक्रमण पर कड़े रुख की दी चेतावनी

इससे पहले शनिवार को हरियाणा के जींद जिले से आई पुलिस टीम हरिद्वार में एक फरार बदमाश को पकड़ने पहुंची थी। आरोपी पर हरियाणा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को धमकी देने का आरोप था।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी को जर्मनी में मिला ₹3.30 लाख का पैकेज: सीएम धामी से मिलीं नर्स सपना राणा; राज्य सरकार की वैश्विक रोजगार योजना का दिखा बड़ा असर

हरिद्वार के रोडवेज बस अड्डे के पास दरोगा सुरेंद्र ने जब आरोपी को देखा, तो उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी भागने लगा। पीछा करने पर दोनों के बीच झड़प हुई और वे जमीन पर गिर पड़े। इसी बीच आरोपी ने पिस्तौल निकालकर दरोगा पर गोली चला दी। गोली दरोगा के पेट और कोहनी में लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और बाद में एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर! मोहर्रम के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी और देर रात तक सघन चेकिंग अभियान जारी।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी देहरादून के लक्ष्मण चौक इलाके में एक वकील के घर में छिपा है। रविवार को वहां दबिश दी गई। पुलिस को देखते ही आरोपी ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि आरोपी के संपर्क कौन-कौन लोग थे, और वह देहरादून कैसे पहुंचा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने आत्महत्या का रास्ता क्यों चुना।

Ad_RCHMCT