उत्तराखंडः शासन ने इन आईएएस अफसरों के कार्यक्षेत्र मे बड़ा फेरबदल, देखें सूची

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर सामने आ रही है। शासन ने प्रदेश के छह आइएएस अधिकारियों के पदभार में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इसके अलावा, हाल ही में पदोन्नत चार सचिवों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

आइएएस अधिकारी लालरिन लियना फैनई को प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक विभाग से हटा दिया गया है, वहीं हरि चंद्र सेमवाल से सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति व महानिदेशक संस्कृति का दायित्व लिया गया है। सी रविशंकर को अपर सचिव नागरिक उड्डयन, वित्त, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग से हटा कर सचिव कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ​राइंका ढेला में मनी कवि त्रिलोचन और चंद्रकुंवर बर्त्वाल की जयंती, कविता पाठ से गूंजा परिसर

इसके अलावा, युगल किशोर पंत को अपर सचिव पंचायती राज से हटाकर सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति का दायित्व सौंपा गया है, जबकि रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव गन्ना, चीनी से हटाकर सचिव गन्ना, चीनी बना दिया गया है। धीराज सिंह गर्ब्याल को अपर सचिव लोक निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण से हटाकर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का पदभार दिया गया है।

Ad_RCHMCT