UTTARAKHAND-यहाँ हुआ बेहद दुखद हादसा,बच्चे की मौत,मजदूर फरार, परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

UTTARAKHAND-यहाँ हुआ बेहद दुखद हादसा,बच्चे की मौत,मजदूर फरार, परिवार में कोहराम।।

उत्तराखंड-चारधाम यात्रा के केदारनाथ से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है,जहाँ यात्रा के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के पास कंडी में बैठा कर ले जा नेपाली श्रमिक कि कंडी से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई घटना के बाद वहां पर हड़कंप मच गया बताया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET (UG)-2026 : परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अलर्ट मोड पर

जिस कंडी में उस बच्चे को मजदूर ले कर के जा रहा था उस घटना के बाद से वह मजदूर भी फरार हो गया बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के समीप आज सुबह जब एक बच्चे को एक नेपाली अपनी कंडी से ले जा रहा था, तभी रास्ते में बच्चा कंडी से 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीपीयू पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी के साथ-साथ मानवता की मिसाल पेश की — नैनीताल पुलिस की ईमानदारी से महिला पर्यटक को खोया हुआ मोबाइल व नकदी वापस मिला

पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त मजदूर फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना सोनप्रयाग कोतवाली में नेपाली मजदूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही पुलिस ने बच्चे के शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, रामनगर और भवाली के नामी स्कूलों पर प्रशासन की गाज; 15 दिनों में बुक लिस्ट बदलने के निर्देश

जानकारी अनुसार आगरा निवासी बच्चा व उसके परिवार केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए थे उनके साथ यह बड़ा दुर्भाग्य पूर्ण हादसा हुआ जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT