उत्तराखंडः पहाड़ों में ठंड, मैदानों में गर्मी, इन तीन जिलों में बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों को जहां राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं तीन जिलों में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी और चमोली, तथा कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे पहले लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

हालांकि, 23 से 25 अप्रैल तक राज्यभर में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को कुछ दिनों की राहत मिल सकती है। इस अवधि में अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा और तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

राज्य में इस समय मौसम दो अलग-अलग रूपों में दिख रहा है। जहां पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बनी हुई है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क और सजग रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश; युवाओं को विदेशी नौकरियों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

राज्य के अधिकांश इलाकों में आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट सकता है। कृषि कार्यों, यातायात और पर्यटन गतिविधियों पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Ad_RCHMCT