उत्तराखंडः इस इलाके में ग्रामीण का खून से सना शव मिलने से सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नैनीताल जिले के भूमियाधार क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक ग्रामीण का खून से सना हुआ शव मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। शव शिव मंदिर के पास पगडंडी पर पाया गया था। मृतक की पहचान अनूप कुमार उर्फ ‘जोगा’ के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्य सचिव ने दिए मसूरी व नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

सूचना मिलने के बाद तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि मृतक को किसी बाइक से टक्कर लग सकती है, या फिर वह बाइक से गिरकर हादसे का शिकार हुआ हो सकता है। घटनास्थल पर खून के निशान और बाइक के रगड़ के चिन्ह मिले, जिससे हादसे की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मेगा प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त: रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश; शारदा घाट निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हादसा रात के समय हुआ और खून बहने के कारण सुबह तक अनूप की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्

हालांकि, पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि क्या यह केवल एक दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य साजिश हो सकती है। पुलिस ने मामले की हर पहलु से जांच शुरू कर दी है और हर दिशा में छानबीन जारी है।

Ad_RCHMCT