उत्तराखंड निकाय चुनाव की तिथियाँ घोषित, मतदान की ये है तिथि

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए सोमवार को निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार, राज्य में निकाय चुनाव 23 जनवरी 2025 को होंगे, जबकि 25 जनवरी 2025 को मतगणना की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट

राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि यह चुनाव भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243-य क के तहत और उत्तराखंड नगर निगम अधिनियम 1959 के तहत कराए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम की समय सारणी निम्नलिखित है:

  • नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की तिथि: 27 दिसम्बर से 30 दिसम्बर, 2024 तक
  • नाम निर्देशन पत्रों की जांच: 31 दिसम्बर, 2024 और 01 जनवरी, 2025
  • नाम निर्देशन पत्रों की वापसी: 02 जनवरी, 2025
  • निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि: 03 जनवरी, 2025
  • मतदान की तिथि: 23 जनवरी, 2025
  • मतगणना की तिथि: 25 जनवरी, 2025
यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं और चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT