उत्तराखंड- इस विधायक की विवादित टिप्पणी से आक्रोश, सार्वजनिक माफी की मांग

ख़बर शेयर करें -

विधानसभा सत्र में विधायक मुन्ना सिंह चौहान की ओर से बंगाली समाज को लेकर की गई टिप्पणी विवादों का कारण बन गई है। ऊधमसिंह नगर जिले में बंगाली महासभा ने इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार साहा ने विधायक के बयान की निंदा की है और उनसे बंगाली समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और IVRI का 5-दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

साहा ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी पूरी तरह से अस्वीकार्य है और समाज के बीच तनाव को बढ़ावा देने वाली है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि इस तरह की बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

इसी बीच, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता भी विधायक चौहान के बयान के खिलाफ आ गए हैं। उन्होंने बयान पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की और विधायक से माफी मांगने की अपील की है। दत्ता ने यह भी टिप्पणी की कि चौहान को पार्टी में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है और उन्हें पार्टी की संवेदनशीलताओं और सामाजिक मुद्दों के प्रति समझ नहीं है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश

वहीं, इस विवाद के विरोध में बंगाली समाज के लोगों ने रुद्रपुर के डीडी चौक पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक से माफी की मांग की और उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन प्रदर्शनकारियों की नाराजगी और आक्रोश स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।

Ad_RCHMCT