उत्तराखंड- यहां नेशनल हाईवे पर बन रहे बायपास के खुलने के साथ ही हुआ सड़क हादसा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं वही बात की जाए उधम सिंह नगर जिले में बन रहे गदरपुर बाईपास की तो ये नेशनल हाईवे जोकि निर्माणाधीन इस बायपास को जल्दी खुलवाने की मांग चल रही थी जिसको लेकर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने नेशनल हाईवे 74 पर बन रहे निर्माणाधीन बाईपास को खुलवा दिया जिसके बाद बायपास के शुरू होते ही दर्दनाक हादसा हो गया, पुलिस के सामने ही एक बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया l घायल बाइक सवार को पुलिस की गाड़ी में जिला अस्पताल भेजा गया l

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


शनिवार देर शाम भाजपा विधायक अरविंद पांडे अपने समर्थकों के साथ एसआईएमटी कॉलेज के पास पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गदरपुर बाईपास पर लगे अवरोधको को हटा दिया और वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी और कुछ ही देर बाद ही भूसे से भरा ट्रक ट्रक जो रुद्रपुर की तरफ काशीपुर को जा रहा था, उसी दौरान उसने बाइक सवार युवक सुरेंद्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया l
उसी दौरान क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी थानाध्यक्ष राजेश पांडे पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल सुरेंद्र को पुलिस की गाड़ी से जिला अस्पताल के लिए रवाना कियाl

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग


अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दियाl पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने गदरपुर बाईपास को दोनों तरफ से बंद करा दियाl
इस संबंध में जब उनसे बात की गई तो उनका कहना था कि बाईपास को जब तक क्लीयरेंस नहीं मिलेगा तब तक बायपास को नहीं खोला जाएगा

Ad_RCHMCT