उत्तराखंड-यहाँ बैराज में एक शव दिखाई देने की सूचना पर SDRF डीप डाइविंग टीम ने किया शव बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

पशुलोक बैराज से एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम ने किया एक शव बरामद

गुरुवार को थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया गया कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे बरामद किए जाने हेतू SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा; राजस्थान के पर्यटकों की थार खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची। SDRF फ्लड टीम के डीप डाइवर मातबर सिंह व पंकज रोप के माध्यम से बैराज में उतरकर शव तक पहुँचे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की अधिकारियों पर फटकार: बिना तैयारी बैठक में आने वालों को चेतावनी, 15 जून तक घोषणाओं के शासनादेश जारी करें।

उक्त शव बैराज के चेनल पर फंसा हुआ था, जिसे काफी मशक्कत के बाद टीम द्वारा निकाला गया। शव की पहचान परिजनों द्वारा कुछ दिन पूर्व तपोवन में डूबे रविन्द्र कुमार पुत्र श्री गजेंद्र सिंह उम्र – 38 साल निवासी गाजियाबाद के रूप में गई। शव को रेस्क्यू टीम द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु लक्ष्मणझूला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

रेस्क्यू टीम का विवरण मातबर सिंह,सुमित नेगी,पंकज सिंह,सुमित तोमर,अमन कुमार,जितेंद्र चौधरी।

Ad_RCHMCT