पेपर लीक मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने एक और आरोपी धरा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एसटीएफ के द्वारा लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है और इसी क्रम में एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे कि एक बार फिर से एसटीएफ के द्वारा एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है इस बार 34वी की गिरफ्तारी कर दी गई है।पेपर लीक में अब तक कुल 92 लाख कैश बरामद करने के साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया, दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रिज भी किया जा चुका है। एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा उत्तर प्रदेश के नकल माफियों के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का शंखनाद: 9 अगस्त से खटीमा से शुरू होगी 'परिवर्तन जन संवाद यात्रा'

पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को एसटीएफ द्वारा गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास और समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री खजान दास से मिले राहुल सिंह दरम्वाल, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अन्य अभियुक्त विपिन बिहारी के घर से परीक्षा में पेपर लीक के माध्यम से प्राप्त 6 लाख भी उसके लखनऊ स्थित आवास से बरामद किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पहले अन्य अभियुक्त के साथ परीक्षा से पहले हल्द्वानी में आकर रुकना और पेपर लीक करने में अहम भूमिका पाई गई है। एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अभियुक्त संपन्न से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख भी बरामद हुए है।

Ad_RCHMCT