उत्तराखंड एसटीएफ ने पेपर लीक मामले में किया नया खुलासा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड एसटीएफ के द्वारा पेपर लीक मामले में रोजाना नए-नए खुलासे किए जा रहे हैं जिसमें एसटीएफ के द्वारा बड़े-बड़े लोगों के नाम सामने आते जा रहे हैं और अब तक कई लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी भी कर दी गई है इसी क्रम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के बाद सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक की पुष्टि हुई है।

प्राथमिक जांच के बाद एसटीएफ ने रायपुर थाने में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में सामने आया है कि परीक्षा से पहले ही प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी ने पेपर को एक पेन ड्राइव में दूसरे आरोपी को दे दिया था। पेपर अभ्यर्थियों को 10-10 लाख रुपये में बेचा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास को मिलेगी 'जियोस्पेशियल' रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया मोबाइल ऐप का शुभारंभ; ₹10 करोड़ से बड़े प्रोजेक्ट्स की पोर्टल मैपिंग अनिवार्य

सभी छह आरोपी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में भी नामजद हैं। एसटीएफ के SSP अजय सिंह ने बताया कि स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की जांच के दौरान सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली की बात भी सामने आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लापता नाबालिग को चंद घंटों में ढूँढ निकाला


डीजीपी के आदेश पर प्राथमिक जांच में पता चला कि इसका पेपर भी लखनऊ स्थित आयोग की आउटसोर्स प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर प्रदीप पाल ने लीक किया था। उसने यह पेपर परीक्षा से एक दिन पहले पेन ड्राइव में लिया और दूसरे कर्मचारी जयजीत को दे दिया था।

जयजीत ने यह पेपर पीआरडी के कर्मचारी मनोज जोशी निवासी सेरा, पाटी, जिला चंपावत को दे दिया। वहां से यह पेपर सितारगंज न्यायालय के कनिष्ठ सहायक मनोज जोशी को दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर :युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, फ्री इंग्लिश टाइपिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई


इसके बाद कुलवीर सिंह निवासी सादीपुर, बास्टा, चांदपुर, बिजनौर और दीपक चौहान निवासी मखडै़त पटवारी, टिहरी गढ़वाल को मुहैया कराया गया। सभी आरोपियों ने पेपर अभ्यर्थियों को 10-10 लाख रुपये में बेचा था।

इस मामले में प्रदीप पाल, जयजीत, कुलवीर सिंह, दीपक चौहान, मनोज जोशी, मनोज जोशी (न्यायालय सहायक) के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Ad_RCHMCT