उत्तराखंड-यहाँ खाई में गिरा व्यक्ति,SDRF ने किया रेस्क्यू।।

ख़बर शेयर करें -

जनपद रुद्रप्रयाग- खाई में गिरा व्यक्ति,SDRF ने किया रेस्क्यू

मंगलवार को जनपद नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित कराया गया की एक व्यक्ति रुद्रप्रयाग बाजार से 1 किमी आगे खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

उक्त सूचना पर पोस्ट रतूड़ा से हे0का0 सुरेन्द्र सिंह के हमराह रेस्क्यू टीम समस्त रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुँच कर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति ट्रक की सफाई व धुलाई कर रहा था तभी अचानक पैर फिसलने से खाई में गिर गया ।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अत्यंत विषम परिस्थितियों में लगभग 150 मीटर गहरी खाई में उतर कर उक्त घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई व सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार दिया गया। तदुपरान्त खाई से सकुशल रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट

घायल व्यक्ति का नाम :-
लक्ष्मण उम्र 30 वर्ष निवासीे नेपाल।

Ad_RCHMCT