UTTARAKHAND-यहां हुआ दर्दनाक हादसा,3 युवकों की मौके पर ही मौत, परिवार में कोहराम,SDRF टीम ने किया शवों को बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

UTTARAKHAND-यहां हुआ दर्दनाक हादसा,3 युवकों की मौके पर ही मौत, परिवार में कोहराम,SDRF टीम ने किया शवों को बरामद।।

उत्तरकाशी, धोतरी रोतलधार नामक स्थान पर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ टीम ने किया शवों को बरामद।

शनिवार को जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि धोतरी रोतलधार नामक स्थान के पास एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में गूंजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश: तीन दिवसीय ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य आगाज

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन में 03 स्थानीय युवक सवार थे। धोतरी रोतलधार नामक स्थान के पास स्कूटी अनियंत्रित होने पर दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे तीनों युवकों की मौके पर मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हजारों वाहन आए, हजारों सुरक्षित निकले”- SSP की रणनीति ने बड़े वीकेंड को बनाया सुगम

एसडीआरएफ टीम द्वारा 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त तीनों शवों को बरामद कर मुख्य मार्ग तक लाया गया व उसके उपरांत बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT