उत्तराखंड यहां बेकाबू होकर पहाड़ी से टकरा गई कार तीन घायल एक मौत

ख़बर शेयर करें -

राज्य में हर रोज सड़क हादसे को लेकर मामले सामने आते जा रहे हैं वही बात की जाए उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल की तो यहां पर भी आज सुबह एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है और यह खबर टिहरी से सामने आ रही है जानकारी अनुसार देवप्रयाग से 15 किलोमीटर दूर मूल्यगांव के पास बलेनो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक-2036 के लिए मिशन मोड में उत्तराखंड: 150 युवा प्रतिभाओं को मिलेगा वैज्ञानिक प्रशिक्षण; मुख्य सचिव ने दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी जबकि 3 कार में सवार 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को निजी वाहन से बागी अस्पताल देवप्रयाग लाया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

एनएच 58 पर आज सुबह देवप्रयाग से 15 किलोमीटर दूर मूल्यगांव के पास बलेनो कार का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित कार पहाड़ी से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी की कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

जबकि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में मारे गये व्यक्ति का नाम दिनेश प्रसाद पुत्र स्व. मुरलीधर उम्र 56 शिवानन्दी गोलपीर रूद्रप्रयाग है। जबकि घायलों में गोविंद प्रसाद गहरोला पुत्र स्व. भगवती प्रसाद और रोशनी देवी पत्नी दिनेश है।

Ad_RCHMCT