उत्तराखंड-गहरी खाई में गिरा वाहन,1 की मौत,2 घायल,SDRF ने किया रेस्क्यू।

ख़बर शेयर करें -

जनपद बागेश्वर – कपकोट के पास खाई में गिरा वाहन, SDRF ने किया रेस्क्यू।

शनिवार को तहसीलदार कपकोट द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि एक वाहन कपकोट,बागेश्वर रोड पर गडेरा में खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होते SDRF टीम मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह मेहरा के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रावना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक वाहन लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है व वाहन में तीन लोग सवार है। SDRF टीम द्वारा रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनायीं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

दो घायल व्यक्ति को अस्पताल रवाना किया गया व वाहन में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला । टीम द्वारा शव को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

मृतक का नाम

खीम राम उम्र -55 पुत्र ग़ुमान राम
निवासी ग्राम गडेरा कपकोट जिला बागेश्वर

रेस्क्यू टीम का विवरण

मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह मेहरा
आरक्षी प्रेम सिंह
आरक्षी टिका कार्की
आरक्षी अमित टम्टा
आरक्षी सोहन चौबे
चालक जीतेन्द्र सिंह

Ad_RCHMCT