Uttarakhand Weather-इन इलाकों में आज भी बारिश की संभावना,पढ़िये अपडेट

ख़बर शेयर करें -

weather, uttarakhand weather, nainital weather, dehradun weather

Uttarakhand weather-राज्य में मौसम भी करवत ले रहा है,जहाँ राज्य के कई इलाकों में बारिश तो कई इलाकों में मौसम शुष्क है।वहीं नैनीताल जिले के रामनगर मे भी देर शाम अच्छी बारिश देखने को मिली।वहीं मौसम पूर्वानुमान मे राज्य के गढ़वाल मंडल में ओलावृष्टि एवं कुमाऊं मंडल में तेज बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 23 सितंबर के बाद पांच जिलों को छोड़कर अन्यों में मौसम साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

उन्होंने कहा कि गढ़वाल के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि की संभावना है। कुमाऊं मंडल के जनपदों में भी बारिश के आसार हैं।वहीं कहीं-कहीं मौसम शुष्क रहने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

Ad_RCHMCT