उत्तराखंड-(दुखद) राज्य का एक और लाल देश की सेवा में शहीद।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य के लिए सीमा से बहुत दुःखद खबर सामने आ रही है जहाँ देवभूमि का एक और लाल देश की सेवा में शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि पौडी का लाल देश सेवा करते हुए सरहद पर शहीद हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राज्य के पौड़ी गढ़वाल के प्रखंड द्वारीखाल के अंतर्गत ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए बलिदान हो गए। आठवीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान (28) के बलिदान की सूचना मिलते ही पिता व माता बेसुध होकर गिर पड़े। जवान बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मचा हुआ है वहीं राज्य में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार तड़के कश्मीर में राजौरी के मेडर सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान अनिल को सीने में गोली लग गई। जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके पिता भी फौज से सेवानिवृत्त हैं और बड़ा भाई सुनील चौहान भी सेना में तैनात है। परिवार में उनके माता-पिता, बड़ा भाई व भाभी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

आपको बता दें कि अनील बीते वर्ष ही राष्ट्रीय राइफल्स में तीन वर्ष की सेवाएं देने के बाद आठवीं गढ़वाल राइफल्स में वापस आए थे। अब 28 साल की छोटी सी उम्र में वह देश पर जान न्यौछावर कर गए। उनके घर में उनके माता पिता अब उनकी शादी के संजो रहे थे। जवान की शहादत की खबर में प्रदेश शोक की लहर दौड़ पड़ी वहीं परिवार में कोहराम मच गया।

Ad_RCHMCT