रामनगर-युवाओं को नशा बेचने वाले दो युवकों को 208 नशीले इंजेक्शन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-प्रदेश में चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत गुरुवार को क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी एवं प्रभारी निरीक्षक रामनगर निर्देशन में उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी थाना रामनगर के द्वारा 208 नशीले इंजेक्शन के साथ अभियुक्त मकसूद खान पुत्र महमूद खान निवासी अदद नगर कालोनी थाना रामनगर एवं मोहम्मद सलमान पुत्र रहीस अहमद निवासी नगीना मस्जिद के पास, गुलरघट्टी थाना रामनगर को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: गुरुद्वारा परिसर में किया श्रमदान, स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश

जिसके विरुद्ध थाना रामनगर में मुकदमा अपराध संख्या 08/22 धारा 8/22/60 अधिनियम पंजीकृत किया गया। एवं परिवहन में प्रयोग की जा रही मोटर साइकिल को भी सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव: कनेक्टिविटी, होम-स्टे और जनकल्याणकारी नीतियों को सराहा

पुलिस टीम उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी थाना रामनगर, कांस्टेबल हेमंत सिंह,कांस्टेबल रविन्द्र सिंह,कांस्टेबल 904 गगन भंडारी,कांस्टेबल 836 संजय सिंह थाना रामनगर मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT