अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन, एसडीआरएफ और पुलिस ने बचाई जान

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ ।यहां पर जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ से सूचना प्राप्त हुई कि सुवालेख नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ
पोस्ट पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ईको मारुति कार UK05B1490 है, जिसमे 01 पुरुष व 01 महिला सवार थे, सुवालेख के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया व महिला की मौके पर मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

एसडीआरएफ टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक हीरा सिंह बिष्ट पुत्र श्री पूरन सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी जगदम्बा कॉलोनी पिथौरागढ़ को घायल अवस्था में निकालकर 108 के माध्यम अस्पताल भेजा गया व मृत महिला जानकी खाती पत्नी श्री पूरन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी जगदम्बा कॉलोनी पिथौरागढ़ के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एसडीआरएफ
टीम में उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आरक्षी दीपक कापड़ी, प्रेम सिंह, खेमराज, दीपक जोशी, रामसिंह,कि अमित मिश्रा व भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

Ad_RCHMCT