चुनावी रंजिश के चलते दो सभासद प्रत्याशियों के बीच झड़प,

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में निकाय चुनाव के दौरान चुनावी रंजिशें तेज हो गई हैं। रुड़की के पिरान कलियर के महमूदपुर क्षेत्र में शुक्रवार को नगर पंचायत से जुड़े दो सभासद प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठियां चलीं और बाद में पथराव भी हुआ। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

झगड़े में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एक निर्दलीय सभासद प्रत्याशी के पर्चे पर आपत्ति जताई गई थी, जो बाद में निरस्त कर दिया गया और चुनाव चिह्न जारी कर दिया गया था। 

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

इसके बाद जब प्रत्याशी गांव पहुंचे, तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो बढ़कर पथराव तक पहुंच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया।

Ad_RCHMCT