रामनगर-नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था इंटरनेशनल पायनियर्स द्वारा जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर किये वितरित।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर (नैनीताल) – शुक्रवार को नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था इंटरनेशनल पायनियर्स ने राजकीय इंटर कॉलेज,सेमलखलिया के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किये।

संस्था के अध्यक्ष कमलेश्वर कांत जोशी ने बताया कि हमारी संस्था सर्दी से बचाव के लिए प्रत्येक सर्दियों में जरूरतमंदों को गरम कपड़े वितरित करती है और इन सर्दियों में यह अभियान अभी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर उत्तराखण्ड में श्रद्धा और नमन: मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय में महापुरुषों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

विद्यालय के प्रधानाचार्य दौलत राम कोहली ने इंटरनेशनल पायनियर्स को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विद्यालय के निर्धन छात्र अपनी आवश्यकताओं के लिए सदैव समाजसेवियों से ही अपेक्षायें रखते हैं और निःसंदेह इंटरनेशनल पायनियर्स सदैव अपनी सेवायें देता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर तिराहा और देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि: छूटे हुए शहीदों के पैतृक गांवों में लगेंगी प्रतिमाएं

इस मौके पर इंटरनेशनल पायनियर्स की ओर से सचिव अमित अग्रवाल, वीरेन्द्र सिंह रावत, नवीन तिवारी, महेश्वर दत्त बाजपेयी और हितेश चन्द्र उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT