मौसम अलर्ट-उत्तराखंड के इन 5 जिलों मे रविवार को भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य मे हो रही बारिश के चलते सभी व्यवस्थायें अस्त व्यस्त हो गईं हैं तो कई जिलों में बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई जगह भूस्खलन व जलभराव की सूचना है। मलबा आने से कई सड़क मार्ग बंद है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के बाद अब रविवार को भी प्रदेश के 5 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में मध्यम से हल्की वर्षा के आसार हैं।वहीं ORANGE अलर्ट दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में बड़े भूस्खलन, चट्टाने खिसकने का खतरा है। पर्वतीय मार्गों पर अनावश्यक आवागमन करने से बचने की सलाह दी गई है। नदी-नालों में अचानक उफान आने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

वहीं प्रशासन भी आपदा से निपटने के लिए तैयार है, जगह जगह लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों से अपील कर रहा है।

Ad_RCHMCT