उत्तराखंड में मौसम बना मुसीबत, सड़कों पर मलबा, रास्तों पर सन्नाटा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भूस्खलन और मलबा आने से राज्य के कई हिस्सों में हाईवे और ग्रामीण सड़कें बंद हैं, जिससे आवागमन ठप हो गया है। हालांकि शुक्रवार को बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सड़कें अभी भी बाधित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि के लिए एआई (AI) का सहारा: मुख्य सचिव ने दिए कर चोरी रोकने को AI आधारित तंत्र और विभागों के डेटा इंटीग्रेशन के निर्देश

यमुनोत्री हाईवे पर स्थिति अब भी सामान्य नहीं हो पाई है। यह मार्ग पिछले सात दिनों से बंद पड़ा है। हालांकि सिलाई बैंड तक यातायात बहाल कर दिया गया है, लेकिन ओजरी से आगे अब भी वाहन नहीं जा पा रहे हैं। यहां बैली ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन इसे तैयार होने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  तमकनाला आपदा: सीएम धामी रख रहे सीधी नजर; राहत-बचाव, आवश्यक आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

गंगोत्री हाईवे पर फिलहाल आवाजाही सुचारू है, लेकिन लगातार बारिश के चलते नेताला, पपड़गाड, बिशनपुर और हेलगूगाड जैसे स्थानों पर खतरा बना हुआ है।

वहीं, भटवाड़ी के पास पपड़गाड क्षेत्र में सड़क का लगभग 25 मीटर हिस्सा धंस गया, जिससे हाईवे करीब आठ घंटे तक बंद रहा। दोपहर ढाई बजे के बाद मार्ग को साफ कर फिर से खोला गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते प्रशासन ने अलर्ट मोड में रहते हुए राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है। लेकिन लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी इलाकों में ढहती सड़कें अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

Ad_RCHMCT