रामनगर-प्रवेश उत्सव के जरिये नव प्रवेशार्थियों का स्वागत।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-प्रवेश उत्सव के जरिये नव प्रवेशार्थियों का स्वागत

शिक्षण सामग्री के उपहार और खीर खाकर मनाया स्कूल का पहला दिन

रामनगर- राजकीय इंटर कॉलेज में नव आगन्तुक छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि गणेश रावत, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा रावत, पालिका अध्यक्ष मो0 अकरम, पूर्व दर्जा मंत्री दिनेश मेहरा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

विद्यालय के प्रधानाचार्य एसबीएन सिंह व प्रवक्ता कौशिक मिस्र ने प्रवेश उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अब विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से भी शिक्षा दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी का निधन: हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे सीएम धामी, पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

अतिथि गणों ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किये जा प्रयासों पर आभार जताते हुए बच्चों का आह्वाहन किया कि वह पूरे मनोयोग से पठन पाठन करके देश का जिम्मेदार नागरिक बनें। कार्यक्रम में बच्चों को किताबें और शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

इस दौरान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती वंदना रौतेला, सभासद गुलाम सादिक, जेसी लोहनी, अजय धस्माना, मानस साह, राजेन्द्र देवरानी सहित अनेक अभिवावक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT