महिला ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। महिला ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में शीशमहल निवासी महिला ने कहा है कि वर्ष 2017 में विवाह होने के उपरांत ही पति सुरेंद्र सिंह कपकोटी पुत्र दरबार सिंह कपकोटी निवासी कपकोट उसका उत्पीड़न करने लगा। बात-बात पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। साथ ही वह किसी अन्य युवती के साथ रहने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश

आरोप है कि पति ने उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। इतना ही नहीं पीड़िता ने स्वयं के साथ ही अपने परिवारजनों को भी आरोपित पति से जानमाल का खतरा बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT