यश कुमार बने गणित के जादूगर और इब्राहिम इंग्लिश के जीनियस

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-यहां बीआरसी पीरुमदारा में ब्लॉक स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं इंग्लिश जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड के सभी संकुलो से चयनित बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बच्चों में गणित एवं अंग्रेजी विषय को रोचक एवं सरल बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर तक कक्षा 5 के बच्चों द्वारा प्रतिभग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

प्रतियोगिता में लिखित प्रश्न पत्र एवम मौखिक प्रश्नों के आधार पर गणित के विभिन्न प्रश्नों एवं अंग्रेजी की शब्दावली आदि पर प्रतियोगिता संपन्न कराई गई विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह समन्वयक बीआरसी मनोज तिवारी आदि ने पुरस्कृत किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

निर्णायक के रूप में सुरेश चौधरी, कुमारी सारिका चौहान, श्रीमती उषा मिश्रा, गणेश पांडे एवं पंकज कुमार मैं योगदान दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक एमडीएम प्रभारी श्रीमती रश्मि जोशी, नारायण दत्त शर्मा, विपिन बिहारी, सुरेंद्र पाल चौहान, कल्पना मठपाल, कमल कांत पांडे, यशवंत चौहान, शिवम अग्रवाल, शशि जोशी, खेमानंद,कैलाश कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ब्लॉक स्तर से चयनित प्रतिभागी 17 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सीआरसी हल्द्वानी मैं प्रतिभाग किया जाएगा।प्रतियोगिता का संचालन सुरेश चौधरी द्वारा किया गया।

Ad_RCHMCT