उत्तराखंड:-(WEATHER) राज्य में मौसम का अपड़ेट,बारिश,बर्फबारी के साथ कोहरा भी होने की संभावना,बढ़ेगी ठंड

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में जबरदस्त ठंड पड़ी रही है। पर्वतीय इलाकों में जहां बर्फबारी हो रही है वहीं राज्य के निचले इलाकों में बारिश ने ठंड में इजाफा किया है।


मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग


वहीं राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा


मौसम विभाग के मुताबिक 22 जनवरी से मैदान से पहाड़ तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी दून में अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में कोहरा भी छाया रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT