योगी करेंगे यूपी के पर्यटन विभाग के होटल का हरिद्वार में लोकार्पण

ख़बर शेयर करें -

धर्मनगरी हरिद्वार से अब तक की बड़ी खबरें सामने आ रही है यहां यूपी के सीएम योगी के तीन दिन के उत्तराखंड दौरे का आज तीसरा और अंतिम दिन है। हरिद्वार में सीएम योगी यूपी के पर्यटन विभाग के नए होटल का लोकार्पण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण


यूपी के सीएम योगी का तीन दिन का उत्तराखंड दौरा आज खत्म हो रहा है। दौरे के तीसरे और अंतिम दिन सीएम योगी हरिद्वार में रहेंगे। इस दौरान सीएम योगी यूपी के पर्यटन विभाग के नव निर्मित भागीरथी होटल का लोकार्पण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग


आपको बता दें कि राज्य निर्माण से पहले हरिद्वार में यूपी पर्यटन विभाग ने अलकनंदा होटल का निर्माण कराया था लेकिन उत्तराखंड के अलग होने के बाद अब वो होटल उत्तराखंड के हिस्से में आ चुका है। इसकी जगह यूपी सरकार ने अपना नया होटल निर्माण कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा


यूपी के सीएम योगी की सुरक्षा में 300 से अधिक पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पीएसी भी लगाई गई है। यूपी सरकार के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

Ad_RCHMCT