चुन्नी के सहारे फांसी के फंदे में झूला युवक, मौत

ख़बर शेयर करें -

 देहरादून। थाना बसन्त विहार पुलिस को सूचना मिली कि बनियावाला में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगा ली गई है। जिस पर तत्काल संबंधित चीता कर्मचारी मौके पर पहुंचे‌।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक पहुंची सरकार, विकास को नई रफ्तार: भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक

मौके पर मोहित कुमार उर्फ मोंटू पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम अबीवाला थाना वसंत विहार देहरादून उम्र 27 वर्ष द्वारा कमरे में चुन्नी बांधकर पंखे से लटका मिला। जिसे तत्काल 108 के माध्यम से संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर भेजा गया तथा डॉक्टरों द्वारा दून अस्पताल रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: गुरुद्वारा परिसर में किया श्रमदान, स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश

जहां पर डॉक्टरों द्वारा मोहित कुमार को मृत घोषित किया गया। पुलिस द्वारा मृतक के पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि फांसी लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT