हल्द्वानी-(राजनीति) ग्रामप्रधान सहित सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी

कालाढूंगी विधानसभा में जनप्रतिनिधियों का कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का शिलशिला लगातार जारी है।

इसी क्रम में शनिवार को हल्दूपोखरा नायक गाँव की ग्राम प्रधान हेमा देवी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई, उनका कहना है कि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत जिस तरह बिना किसी भेदभाव के सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रों में उनकी प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यो को अंजाम देते हैं उससे प्रभावित होकर उन्होंने अपने परिवार एवं समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में जाने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत हिम्मतपुर बैजनाथ, गुसाईपुर, चांदनी चौक, भागीरथ और मानपुर पश्चिम गावों के आंतरिक मार्गो के लोकार्पण के कार्यक्रम के लिए पहुँचे बंशीधर भगत ने कहा कि आम जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उनकी विधानसभा की जनता का प्यार ही है जो उनको कई दशकों से विधानसभा भेज रहा है, ग्राम प्रधान हेमा देवी के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति अथवा जनप्रतिनिधि देशहित को सर्वोपरि रखेगा उनकी चाहत भारतीय जनता पार्टी ही होगी, ऐसे में उन सभी लोगो का पार्टी में स्वागत है जो पहले देश फिर मैं की भावना के साथ भाजपा से जुड़ना चाहते हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री राजेन्द्र बिष्ट, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र दरमवाल, त्रिलोक निगलटिया, सोबन सिंह नायक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरमवाल, रेवाधर बृजवासी, मंडल महामंत्री कमल किशन पांडेय, विनोद मेहरा, कुंदन भाकुनी, विपिन सिंह बिष्ट, दीपा बिष्ट, हंसी देवी , उमा नेगी इस दौरान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

Ad_RCHMCT