उत्तराखंड-(दुखद) देवभूमि का एक और लाल सीमा पर शहीद मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड – देवभूमि का एक और लाल जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार टिहरी के रामपुर खाड़ी गांव निवासी सूबेदार अजय रौतेला आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं।

अजय रौतेला टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर ब्लाक के रामपुर खाड़ी गांव के मूल निवासी हैं। उनका परिवार वर्तमान में देहरादून क्लेमनटाउन में निवासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

गुरुवार को जम्मू के पूंछ जिले के नाढ़खास में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में 17 गढ़वाल राइफल के दो जवान टिहरी गढ़वाल के राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और चमोली के राइफलमैन योगंबर सिंह शहीद हो गए थे। शनिवार को दोनों श‍हीदों का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लाया गया है। जहां सैन्‍य सम्‍मान के साथ पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखण्ड के सूबेदार श्री अजय रौतेला के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को दुःख की इस घङी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Ad_RCHMCT