उत्तराखंड-(ब्रेकिंग) 6 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र मे फेरबदल,देखिये पूरी लिस्ट।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – राज्य सरकार से बड़ी खबर सामने आ रही है।शासन ने शासन के 6 आईएएस अधिकारियों के पदभार में बड़ा फेरबदल किया है।

आईएएस अमित सिंह नेगी को सचिव चिकित्सा शिक्षा के पदभार से अवमुक्त करते हुए सचिव, औद्योगिक विकास, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

आईएएस राधिका झा को सचिव, विद्यालय शिक्षा, औद्योगिक विकास, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग के पदभार से अवमुक्त कर दिया है।

आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव, तकनीकी शिक्षा के पद से अवमुक्त करते हुए सचिव, विद्यालय शिक्षा (प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

आईएएस दीपेंद्र कुमार चौधरी को सचिव (प्रभारी), तकनीकी शिक्षा के दिया गया है।

दिलीप जावलकर सचिव सूचना अवमुक्त किया है।

डाँ पंकज कुमार पाण्डेय सचिव सूचना।

Ad_RCHMCT