उत्तराखंड-यहाँ खाई मे गिरी जेसीबी,पुलिस और SDRF की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल।।

ख़बर शेयर करें -

सतपूली – राज्य में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी कुमाऊं और कभी गढ़वाल से मामले सामने आ रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल मे JCB के 150 मीटर खाई मे गिरने से दो लोग घायल हो गए। SDRF ने रेस्क्यू कर दोनो को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार एक JCB खाई मे गिर गई थी लोगों ने इसकी सूचना थाना सतपुली और SDRF उत्तराखण्ड पुलिस टीम को सूचित कराया गया कि सतपुली मे भोपाल नर्सरी के पास एक जेसीबी मशीन गिर गई है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम,कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह की हमराह तत्काल घटनास्थल पर रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम द्वारा सर्चिंग की गई ।उक्त जेसीबी मे 2 युवक सवार थे जो सतपुली से पैट्रोल पंप जा रहे थे। भोपाल नर्सरी के पास जेसीबी अनियंत्रित होने से 150मीटर गहरी खाई मे गिर गई। जिसमे एक व्यक्ति को मामूली चोट आई।हल्का घायल होने के कारण, वह स्वयं पैदल चलकर ऊपर आ गया।जबकि दूसरा व्यक्ति नाम -सन्तोष कुमार को गंभीर चोटें लगी थी। उक्त व्यक्ति को SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा बिना वक्त गवाए स्ट्रेचर की सहायता से खाई से बाहर निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा।

Ad_RCHMCT