उत्तराखंड-यहाँ 5000/-रुपए का इनामी फरार अभियुक्त को बनभूलपुरा पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – मौ0 आजम पुत्र मौ0 अच्छन निवासी काबुल का गेट इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि उसका स्वंय का आईशर कैन्टर नम्बर-UP21-N-4254 शनि बाजार गेट से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में तहरीर दी गई तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद- नैनीताल के आदेशानुसार जनपद में वांछित व ईनामी अपराधियों की धरपकड़/गिरफ्तारी प्रचलित अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम व एसओजी नैनीताल टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ईनामी अभियुक्त आशिक अली उर्फ अटुवा उर्फ इमरान पुत्र जसरत अली उर्फ जस्सू निवासी ग्राम नगला खैरी, चौकी अराँव, थाना सिरसागंज, जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश उम्र-26 वर्ष को लाईनपार,रेलवे स्टेशन फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। ईनामी अपराधी आशिक अली उर्फ अटुवा वर्ष 2019 के माह फरवरी से फरार चल रहा था तथा सह-अभियुक्त शाहिद कुरैशी पुत्र इकबाल कुरैशी निवासी मौहल्ला झमैय्या टोला, थाना रसूलपुर, जिला-फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश को चोरी के आईशर कैन्टर उपरोक्त बरामद कर जेल भेजा गया था। परन्तु आशिक अली उर्फ अटुवा उपरोक्त लगातार फरार चल रहा था तथा माननीय न्यायालय से अभियुक्त आशिक अली के विरुद्ध स्थायी गैर जमानतीय वारण्ट/ धारा 82 सीआरपीसी का उदघोषणा पत्र प्राप्त किया जा चुका था एवं आशिक अली उर्फ अटुवा उपरोक्त पर गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा 5000/- रुपये की ईनाम की धनराशि घोषित की गयी थी। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ-बद्रीनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार: मुख्य सचिव ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, कूड़ा प्रबंधन के लिए बनेगा 'एकीकृत प्लान'

पुलिस टीम:-
श्री प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष बनभूलपुरा
उ0नि0 बलवन्त सिंह
उ0नि0 मनोज पाण्डे
कानि0 छोटे लाल
कानि0 मुकुल बिष्ट
कानि0 SOG जितेन्द्र कुमार

Ad_RCHMCT