उत्तराखंड-(BREAKING) यहाँ बच्चों समेत नहर मे कूदी महिला,मचा हड़कंप।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – राज्य से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ एक महिला ने अपने तीन बच्चों समेत नहर मेें छलांग लगा दी। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि दो बच्चे अभी तक लापता है। फिलहाल पुलिस खोजबीन मेें जुटी है।

आज पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला अपने तीन बच्चों समेत शक्ति नहर पुल नंबर एक से कूद गई है। सूचना मिलते ही विकासनगर पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने स्‍थानीय लोग की मदद से एक महिला को बाहर निकाला। मौके पर महिला व बच्ची को उपचार के लिए नजदीकी अस्‍पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

वहीं नहर में लापता दो अन्‍य बच्चों जैनद,जैद की तलाश जल पुलिस तथा एसडीआरएफ कर रही है। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रब्बानी पत्नी शहजाद निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर बताया है। महिला का कहना है आज सुबह किसी पर बात पति से झगड़ा हो गया। जिसके बाद नाराज महिला बच्चों समेत नहर में छलांग लगाने पहुंची थी। मृतक बच्ची जिया पुत्री शहजाद उम्र तीन वर्ष के रूप में हुई है।जबकि दो अन्य लापता बच्चों की तलाश जल पुलिस तथा एसडीआरएफ कर रही है।

Ad_RCHMCT