कालाढुंगी-कालाढुंगी में सड़क निर्माण के लिए 163 लाख हुए मंजूर।।

ख़बर शेयर करें -

कालाढुंगी

कालाढुंगी में सड़क निर्माण के लिए 163 लाख हुए मंजूर

163 लाख की लागत से कालाढुंगी नगर पंचायत में होगा सड़क निर्माण

कालाढुंगी नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा एवं समस्त पार्षदों द्वारा लंबे समय से कई सड़कों एवं नालियों के निर्माण हेतु कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत से मांग की जा रही थी। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए श्री भगत ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 में अवस्थापना विकास निधि से 163 लाख रु की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
कालाढुंगी विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने हर्ष व्यक्त करते हुए जानकारी दी कि शीघ्र ही उक्त धनराशि से नगर पंचायत के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में लगभग 33 सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नीति घाटी में लापता बीआरओ हवलदार पंकज की तलाश तेज: परिजनों की सोशल मीडिया अपील का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, फोन पर दिया हरसंभव मदद का भरोसा

कालाढुंगी नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र डिगारी, प्रदेश कार्यकरणी सदय गोपाल बुधलाकोटी, महामंत्री भगवान कुमटिया, विनोद बुधलाकोटी, पार्षद सुनीता देवी, पार्षद कविता वालिया, अखिलेश वर्मा, पूरन जोशी, रेखा वर्मा, गोधन सैनी, कैलाश बुधलाकोटी, ललित मोहन सती समेत समस्त क्षेत्रवासियों ने बंशीधर भगत का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा: 7 बड़ी घोषणाएं—प्रदेश में बनेगा 'युवा आयोग', 3 पर्वतीय जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क और शुरू होगा 'बाल वीरता पुरस्कार'

Ad_RCHMCT