देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड शासन ने अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल देखिये आदेश।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां भारतीय पुलिस सेवा और वित्त सेवा के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं आईपीएस अमित कुमार सिन्हा से प्रबंध निदेशक हिलेट्रॉन तथा निदेशक आईटीआई का चार्ज हटा लिया गया है।इसके अलावा वित्त सेवा में कार्यरत अरुणेंद्र सिंह चौहान को प्रबंध निदेशक हिलेट्रॉन तथा निदेशक आईटीआई का चार्ज दिया गया है। इसके अलावा गंगा प्रसाद को अपर सचिव वित्त विभाग उत्तराखंड शासन सौंपा गया है। यह आदेश अनु सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी द्वारा आज ही जारी किया गया है।।

यह भी पढ़ें 👉  SDG इंडेक्स में अव्वल उत्तराखंड, पर पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं अब भी चुनौती: नीति आयोग की बैठक में मुख्य सचिव ने नॉलेज पार्टनरशिप पर दिया जोर
Ad_RCHMCT