देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य मे मंत्रियों को मिला जिले का प्रभार जानिये किस मंत्री को मिला कौन सा जिला।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून -राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण के बाद अब जनपद में विकास कार्यों पर पैनी नजर रखने के लिए राज्य में सभी जिलों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति और विकास कार्यों के सर्वेक्षण के लिए प्रभारी मंत्री को नियुक्त किया गया है और राज्यपाल की स्वीकृति के बाद सतपाल महाराज को रुद्रप्रयाग और चमोली का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वप्रधानमंत्री 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनके योगदान को किया नमन

जबकि हरक सिंह रावत को टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। बंशीधर भगत को देहरादून जिले का और यशपाल आर्य को नैनीताल जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। साथ ही बिशन सिंह चुफाल को अल्मोड़ा जिले का और सुबोध उनियाल को पौड़ी जिले का, साथ ही अरविंद पांडे को चंपावत और पिथौरागढ़ जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। गणेश जोशी को उत्तरकाशी धन सिंह रावत को हरिद्वार श्रीमती रेखा आर्य को बागेश्वर और यतिस्वरानंद को उधम सिंह नगर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

Ad_RCHMCT