देहरादून-राज्य मे नहीं कम हो रहा कोरोना का कहर देखिये अपने जिले का हाल।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 5 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज सोमवार को राज्य में 2160 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि आज 24 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है। साथ ही आज 532 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए , राज्य मे कुल कोरोना संक्रमित का आंकड़ा बढ़कर 126193 हो गया ।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मोरारी बापू की श्रीराम कथा संपन्न: समापन समारोह में पहुंचे सीएम धामी; बोले- 2 महीने में 45 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, कुंभ 2027 होगा ऐतिहासिक

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आज स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 79, बागेश्वर में 7, चमोली में 22, चंपावत में 15 तथा देहरादून में 649 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं। जबकि हरिद्वार में 461, नैनीताल में 322, पौड़ी गढ़वाल में 114 पिथौरागढ़ में 4, रुद्रप्रयाग में 32, टिहरी गढ़वाल में 142 तथा उधम सिंह नगर में 224 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है वहीं उत्तरकाशी में 89 लोग पॉजिटिव पाए गए है जिस तेजी से राज्य में कोरोना के लक्षण मिले हैं वह चिंता का विषय है। देखिये आज का हैल्थ बुलेटिन।

यह भी पढ़ें 👉  SDG इंडेक्स में अव्वल उत्तराखंड, पर पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं अब भी चुनौती: नीति आयोग की बैठक में मुख्य सचिव ने नॉलेज पार्टनरशिप पर दिया जोर
Ad_RCHMCT