ब्रेकिंग-जंगली हाथी के हमले में मृतक वन गुर्जर के परिवार को भगत ने सौंपा राहत चेक।।

ख़बर शेयर करें -

बन्ना खेड़ा रेंज के प्लॉट नंबर 27 में जंगली हाथी के हमले में वन गुर्जर गुलाम नवी की मृत्यु हो जाने की सूचना कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को उनके देहरादून प्रवास के दौरान मिली। आज क्षेत्र में लौटने के पश्च्यात कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत बन्ना खेड़ा रेंज के गली कठानी खत्ते में वन गुर्जर परिवारों से मिलने पहुँचे।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

जहाँ उन्होंने पीड़ित परिवार के परिजनों के लिए सरकार की ओर से 4 लाख की राहत राशि स्वीकृत करवा कर उसकी प्रथम क़िस्त 1 लाख 20 हज़ार रुपये की धनराशि का चैक भी पीड़ित परिवार को सौंपा साथ ही दुर्घटना में मृतक गुलाम नवी की स्मृति में श्री भगत ने एक बरगद के पेड़ का वृक्षारोपण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इस दौरान वन गुर्जर परिवारों ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए कहा जंगली जानवरों के हमले के खतरे को देखते हुए सोलर लाइट लगवा कर सुरक्षा प्रदान करने और लुनियागंज खत्ते में बच्चों के लिए स्कूल खुलवाने की मांग भी रखी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

इस दौरान जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, सांसद प्रतिनिधि भगवान तिवारी, दिवान सिंह बिष्ट, धर्मदत्त सती, मीडिया प्रभारी कालाढुंगी विधानसभा विनोद मेहरा, विपिन कांडपाल, प्रकाश नैनवाल, विपिन बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी बलवंत साही समेत वन विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।


Ad_RCHMCT