ब्रेकिंग न्यूज-आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से की भेंट।।

ख़बर शेयर करें -

मंगलवार को देर सायं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आयी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भेंट की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों को रूपये 1800 व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को रूपये 1500 तथा आगनबाड़ी सहायिकाओं को रूपये 1500 की मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरिचन्द्र सेमवाल ने निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास को  उक्तानुसार माह नवम्बर 2021 से मानदेय वृद्धि करते हुए भुगतान की कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

  आंगनवाड़ी बहनों को सीएम पुष्कर सिंह धामी का दीपावली पर तोहफा दिया है राज्य सरकार की ओर से दिये जाने वाले मानदेय में बढोतरीकुल 35014 आंगनबाङी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों और आंगनबाङी सहायिकाओं को मिलेगा लाभ।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

आई०सी०डी०एस० विभाग के अन्तर्गत वर्तमान समय में कुल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संख्या-14947 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की संख्या 14947 एवं मिनी आंगनबाडी कार्यकत्रियों की संख्या 5120 है। इस प्रकार कुल संख्या 35014 है। 

Ad_RCHMCT